Breaking : जालंधर में पुलिस व निहंग सिंहों में झड़प, दो पुलिस अधिकारी घायल
Edited By Kamini,Updated: 21 Jun, 2024 03:54 PM

गढ़ा रोड पर निहंग सिंहों द्वारा पुलिस पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।
जालंधर (वरुण): गढ़ा रोड पर निहंग सिंहों द्वारा पुलिस पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। मिली खबर के अनुसार ठेके के बाहर धमकी भरे बोर्ड लगाने के मामले में जांच करने पहुंची पुलिस पार्टी पर निहंग सिंहों ने हमला कर दिया। इस दौरान थाना 6 के एसएचओ और एसीपी माडल टाउन घायल हो गए। एसीपी और एसएचओ के ऊपर जैसे ही हमला हुआ तो तुरंत पुलिस फोर्स ने 6 निहंग सिंहों को हिरासत में ले लिया है, जिनमें 2 नाबालिक भी शामिल है। निहंग सिंहों से उनके हथियार भी ले लिए गए।
सभी को थाना 7 में ले जाया गया है। हालांकि एसीपी और एसएचओ के हाथों में चोटें आई है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने सारे विवाद की वीडियो ग्राफी भी की है जोकि कुछ समय बाद पुलिस द्वारा सार्वजनिक कर दी जाएगी। पुलिस निहंग सिंहों पर कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है।




अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
Related Story

जालंधर में मशहूर क्लॉथ हाउस में लगी आग, पंजाबी सिंगर की ड्रेस भी हुई खराब

Jalandhar: लाल सूट-चूड़ा पहने देह व्यापार करने आई लड़की को निहंग सिंह ने घेरा और फिर...

जालंधर में नहीं चला ‘ACP मामा’ का रौब, बिना नंबर प्लेट बाइक सवार युवक को पुलिस ने सिखाया सबक

जालंधर में पुलिस की धक्केशाही, 40 नेताओं को अवैध तौर पर हिरासत में रखा, किया जबरन डिटेन

जालंधर में 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट, SP आकृषि जैन बयान आया सामने

महिला को बालों से घसीटने व मारपीट मामले में महिला आयोग सख्त, जालंधर पुलिस को किया तलब

होटल पार्क प्लाजा पर कार्रवाई दौरान मान सरकार ने तैनात कर दी पूरी जालंधर कमिश्नरेट पुलिस, डिटेन किए...

जालंधर ‘स्मार्ट’ नहीं ‘कूड़ा सिटी बना’, भगत सिंह चौक पर गंदगी के ढेरों ने छीनी शहर की पहचान

Jalandhar में स्नैचिंग गैंग पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी काबू

जालंधर में लोगों ने धर दबोचा चोर, गरमाया मामला