Edited By Sunita sarangal,Updated: 21 Jan, 2020 11:58 AM
बस्ती बावा खेल के दिलबाग नगर में गत शाम गाली-गलौज करने से रोकने पर पड़ोसी ने मनमोहन सिंह को चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जालंधर(सुनील): बस्ती बावा खेल के दिलबाग नगर में गत शाम गाली-गलौज करने से रोकने पर पड़ोसी ने मनमोहन सिंह को चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे पहले सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए प्राइवेट अस्पताल रैफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार घायल के भाई जगमोहन सिंह ने बताया कि वह घर के सामने रहते लक्की नामक व्यक्ति को गाली निकालने से रोक रहा था और इसी बीच हाथापाई भी शुरू हो गई। फिर लक्की चाकू लेकर आया, जिसके बाद मनमोहन उसे रोकने की कोशिश करने लगा। इसी बीच लक्की ने मनमोहन पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावर की तलाश शुरू कर दी है।