नहर में बहती हुई आई पति-पत्नी की लाश, हालत देख कांप उठे लोग

Edited By Tania pathak,Updated: 03 Aug, 2020 06:48 PM

dead body of husband and wife flowing in canal

लाशों को किशनगढ़ पुल में से बहते देख आसपास के लोगों ने पुलिस चौकी को सूचित किया। दोनों के शवों को बाहर रखा था कि खोज करते रिश्तेदार आ गए...

नौशहरा पन्नूंआं (बलदेव): मौत कहां और कैसे आनी है ये किसी को पता नहीं होता। गोइन्दवाल साहिब से गुरू साहिब के दर्शन करने के बाद केवल सिंह (70) पुत्र कश्मीर सिंह निवासी अमृतसर अपनी पत्नी कश्मीर कौर (65) के साथ साथ अपनी लड़की कुलबीर कौर को मिलने आ रहे थे कि खडूर साहिब मोड़ पर उन की ऐक्टिवा फिसलने के कारण नहर में गिर पड़े, जिनकी लाशों को किशनगढ़ पुल में से बहते देख आसपास के लोगों ने पुलिस चौकी नौशहरा पन्नूंआं के इंचार्ज जसप्रीत सिंह को सूचित किया। 

दोनों के शवों को बाहर रखा था कि खोज करते रिश्तेदार आ गए। जिन्होंने बताया गया कि ऐक्टिवा फिसलने के कारण पति -पत्नी दोनों गिर गए थे। उधर पुलिस की तरफ से शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए तरनतारन ले गए है। मृतक का बेटा इस समय इटली में रह रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!