Edited By Tania pathak,Updated: 25 Apr, 2021 12:41 PM

पिछले कई दिनों से जालंधर में कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच एक और संकट गहराता दिखाई दे रहा है।
जालंधर: पिछले कई दिनों से जालंधर में कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच एक और संकट गहराता दिखाई दे रहा है। जिले में ऑक्सीजन की कमी के चलते एक बार फिर संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़ा रहा है। ऐसे में जालंधर के डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी की तरफ से मेडिकल पी.एस.ए. ऑक्सीजन जनरेटर आपूर्तिकर्ता (Pectherm (P) LIMITED) को पत्र लिख कर जालंधर में जल्द से जल्द पी.एस.ए. प्लांट्स लगाने की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें: पंजाब जल रहा है लेकिन कैप्टन फार्म हाऊस में फरमा रहे आराम - मजीठिया
डिप्टी कमिश्नर ने लिखा है कि ऑक्सीजन संकट को देखते हुए जालंधर जिले में पी.एस.ए. प्लांट्स प्राथमिकता के तौर पर लगाए जाएं। आपको बता दें कि जालंधर में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या रोजाना बढ़ रही है इसी के साथ-साथ अब दुसरे राज्यों से लोग जिले के अस्पतालों में भर्ती हो रहे है, जिसके चलते जालंधर में ऑक्सीजन की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here