बहू ने पति को विदेश ले जाने के दिखाए सपने, पता नहीं था ऐसे करेगी चकनाचूर

Edited By Urmila,Updated: 03 Dec, 2024 11:19 AM

daughter in law committed fraud when she went abroad

शादी करके कनाडा ले जाने का झांसा देकर एक युवक से 38 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी करने के आरोप में थाना सिविल लाइन पुलिस ने पति-पत्नी और उनकी बेटी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बठिंडा : शादी करके कनाडा ले जाने का झांसा देकर एक युवक से 38 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी करने के आरोप में थाना सिविल लाइन पुलिस ने पति-पत्नी और उनकी बेटी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में बठिंडा निवासी गुरजीत सिंह ने बताया कि उसने अपने बेटे सिमरजीत सिंह को कनाडा भेजने के लिए नछत्तर सिंह, परमजीत कौर और उनकी बेटी हरमनदीप कौर निवासी दिओन हाल आबाद कनाडा से बातचीत की थी। आरोपी ने उसके बेटे को कनाडा ले जाने की एवज में उससे 38,12,847 रुपये ले लिए।

लड़के से शादी करने के बाद उसे कनाडा ले गए, लेकिन वहां जाकर आरोपियों ने शिकायत दर्ज कराई और उसके लड़के को कनाडा से डिपोर्ट करवा दिया। ऐसा करके पूरे परिवार ने उसे धोखा देने की साजिश रची है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!