Edited By Kalash,Updated: 16 Apr, 2025 02:49 PM

भीषण गर्मी के बीच पंजाबियों के लिए एक और खतरे की घंटी सामने आई है।
पंजाब डेस्क : भीषण गर्मी के बीच पंजाबियों के लिए एक और खतरे की घंटी सामने आई है। पंजाब में लगातार भूजल का स्तर गिरता जा रहा है। इस कारण दिन-ब-दिन हालात खराब होते जा रहे हैं। भूजल को लेकर सामने आई रिपोर्ट हैरान कर देने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार जून 2023 से जून 2024 के बीच भूजल में काफी गिरावट आई है। इसके साथ ही आपको बता दें कि पंजाब के मोगा, संगरूर और पटियाला के हालात सबसे अधिक खराब हैं। वहीं पंजाब के 8 जिलों के सभी सभी ब्लॉक डार्क जोन में हैं।
लगातार गिर रहे भूजल का पहला कारण पंजाब में मानसून के समय बारिश का कम होना है। पिछले कई वर्षों में मानसून के समय पंजाब में कम बारिश हुई है। वहीं इसकी दूसरी वजह किसानों द्वारा धान की अधिक खेती करना है। किसानों द्वारा पिछले कुछ वर्षों से कपास को छोड़ कर धान की खेती की जा रही है जिसमें अधिक भूजल की खपत होगी है। सरकार द्वारा लगातार कोशिश की जा रही है कि किसानों को कपास की खेती के लिए अधिक प्रेरित किया जाए। पंजाब सरकार द्वारा लगातार भूजल का स्तर बढ़ाने के लिए कोशिशें की जा रही है ताकि पंजाब को आने वाले समय में रेगिस्तान बनने ये बचाया जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here