कार्बन-डाइऑक्साइड गैस से भरा सिलैंडर फटा, कई फूट दूर गिरा युवक, उड़े चिथड़े

Edited By Vatika,Updated: 13 Jan, 2021 12:09 PM

cylinder blast in ludhiana

फोकल प्वाइंट के फेस-6 में एक धमाके से इलाके में दहशत फैल गई।

लुधियाना(राज) : फोकल प्वाइंट के फेस-6 में एक धमाके से इलाके में दहशत फैल गई। यह धमाका कार्बन-डाइऑक्साइड गैस के सिलैंडर फटने से हुआ था। धमाके से एक युवक कई फूट दूर जा गिर और उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए। इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद थाना फोकल प्वाइंट के अंर्तगत चौकी जीवन नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक लोहरा का रहने वाला गुरदीप सिंह उर्फ दीपा है। मृतक युवक के शरीर के अंग अलग-अलग जगह बिखरे पड़े थे। पुलिस ने उसके सभी अंगों को इक्ट्ठा किया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक गुुरदीप सिंह शिमलापुरी स्थित सुपर गैस कंपनी में काम करता था। उसकी कंपनी फैक्टरियों को कार्बन-डाइऑक्साइड गैस के सिलैंडर सप्लाई करती है। मंगलवार को वह ड्राइवर वरिंदर लाल के साथ टाटा-207 मेें सिलैंडर सप्लाई करने के लिए गए हुए थे। शाम को वह फेस-6 में स्थित श्री गणेश फैक्टरी में गए थे। जहां से उन्होंने खाली सिलैंडर उठा कर गाड़ी में रखा। उस समय गाड़ी में भरे हुए सिलैंडर भी पड़े हुए हैं। गुरदीप नीचे खड़ा होकर सिलैंडर सेट कर रहा था। जबकि वरिंदर गाड़ी के ऊपर खड़ा हुआ था। अचानक एक सिलैंडर ब्लास्ट हो गया। इससे गुरदीप कुछ फूट की दूरी पर स्थित फैक्टरी के गेट से जा टकराया। गेट से टकराने के बाद वह वह फिर आगे आकर गिरा। इस ब्लास्ट में गुरदीप सिंह के शरीर के चिथड़े उड़ गए। जबकि दूसरे युवक वरिंदर को कुछ भी नहीं हुआ।

ब्लास्ट बहुत तेज था
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ब्लास्ट बहुत तेज था। ब्लास्ट से गाड़ी का टायर भी फट गया था। लोगों को कहना है कि ब्लास्ट के बाद गुरदीप के शरीर के अंग अलग-अलग हो गए। पुलिस उन्हें अलग-अलग जगहों से उठा कर ले गई। जबकि अभी भी उसके पेट की कुछ आंतड़ियां वहां गिरी पड़ी थीं।

2 महीने के जुड़वा बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
पता चला है कि गुरदीप सिंह की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। अभी दो महीने पहले ही उसके घर जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया था। जिसमें एक लड़की और दूसर लड़का है। छोटी सी उर्म में दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!