बंद फाटक को पार करना व्यक्ति को पड़ा भारी, हुआ हादसे का शिकार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Jun, 2022 07:02 PM

crossing the closed gate the person had a heavy accident

बंद फाटक को पार करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया।

पठानकोट (आदित्य): बंद फाटक को पार करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। फाटक के नीचे से दूसरी ओर जाते वक्त व्यक्ति हेमकुंट एक्सप्रैस की चपेट में आया और एक उसकी एक टांग कट गई। हादसा शुक्रवार देर रात भरोली रेलवे स्टेशन के पास हुआ। घायल व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

जी.आर.पी. भरोली प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात कटड़ा से ऋषिकेश जाने वाली हेमकुंट एक्सप्रैस स्टेशन पर खड़ी थी। इसी बीच फाटक के पास साइकिल लेकर खड़ा व्यक्ति ट्रेन को रुकी देख फाटक के नीचे से दूसरी ओर जाने के लिए निकला। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी और उक्त व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में व्यक्ति की एक टांग कट गई। हादसे के बाद सूचना मिलने पर घायल को एम्बुलैंस की सहायता से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!