ठंड से फसलों को हो सकता है नुकसान, इन तरीकों से करें बचाव

Edited By Kalash,Updated: 11 Dec, 2024 04:58 PM

crop damage due to cold

पंजाब सहित देश के कई राज्योंं में ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।

पंजाब डेस्क : पंजाब सहित देश के कई राज्योंं में ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। ऐसे में किसानों को अपनी फसर का अधिक ध्यान रखने की जरुरत है। लापरवाही करने पर फसलों में कीड़े और बीमारियों का खतरा रहा है और फसल तबाह हो सकती है। कृषि वैज्ञानिकों ने फसलों को ठंड से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए उपाय बताए हैं।   

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार इस मौसम में गेहूं, मटर और आलू जैसी फसलें उगाई जाती हैं जिन पर शीत लहर का बुरा प्रबाव पड़ता है। इन फसलों में रोग का खतरा है जिसके लिए दवाओं का छिड़काव करना जरुरी है। इसके साथ ही कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि शीत लहर के दौरान गेहूं के खेतों में हल्की सिंचाई करना अच्छा है। इस कारण शीत लहर का बुरा असर फसल पर नहीं पड़ता। इसी तरह आलुओं के खेतों को भी पानी लगाने की सलाह दी गई है।   

फसल को शीत लहर से बचाने के लिए रात के समय उसे प्लास्टिक कवर, तिरपाल या तूड़ी से ढक देना चाहिए। इस दौरान ध्यान रखना चाहिए कि जिस चीज से फसर को ढका जा रहा है वह भारी न हो नहीं तो फसल खराब हो सकती है। वहीं अगर तापमान चार डिग्री या इससे कम रहता है तो फसलों के खराब होने की संभावना होती है। 

सरसों को ठंड से बचाने के लिए फसल पर दवा का छिड़काव करने की सलाह दी जाती है। वहीं फलों और सब्जियों के पौधों का ठंड से खराब होने का अधिक खतरा रहता है। इसके चलते इन फसलों का खास ध्यान रखने की जरुरत है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!