पंजाब में विधानसभा चुनावों को लेकर काउंटडाउन शुरू, डिप्टी कमिश्नरों को मिलेगी ट्रेनिंग

Edited By Sunita sarangal,Updated: 21 Oct, 2021 12:55 PM

countdown begins for assembly elections in punjab

पंजाब में अगले साल के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर काउंटडाउन शुरू हो गया है। केंद्रीय चुनाव कमीशन ने विधानसभा चुनाव को लेकर 31 दिसंबर तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश पहले ही राज्य के मुख्य सचिव को दे दिए हैं। चुनावों से संबंधी...

जालंधर (धवन): पंजाब में अगले साल के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर काउंटडाउन शुरू हो गया है। केंद्रीय चुनाव कमीशन ने विधानसभा चुनाव को लेकर 31 दिसंबर तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश पहले ही राज्य के मुख्य सचिव को दे दिए हैं। चुनावों से संबंधी कामों के साथ जुड़े आधिकारियों ने बताया कि अब चुनाव कमीशन की तरफ से राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों को 21 और 22 अक्तूबर को 2 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर जिला चुनाव अधिकारी होते हैं, जिन्होंने अपने-अपने जिलों में मतदान के साथ संबंधित सभी कामों को पूरा करना होता है।

आधिकारियों ने बताया कि दो दिनों के प्रशिक्षण के दौरान डिप्टी कमिश्नरों को बताया जाएगा कि सबसे पहले वह चुनाव कमीशन के निर्देशों के अनुसार उन अधिकारियों की पहचान करें जो तीन सालों से एक ही पद पर तैनात हैं या जो अधिकारी अपने ग्रह जिलों में तैनात हैं। कमीशन ने पिछले दिनों एक चिट्ठी चुनाव राज्यों के मुख्य सचिवों को जारी कर उन्हें ऐसे अधिकारियों के तबादले करने के लिए कहा था। तबादलों का काम 31 दिसंबर तक सम्पन्न किया जाना है क्योंकि जनवरी के शुरू में चुनाव कमीशन विधानसभा मतदान की तारीखों का ऐलान कर देगा।

सूत्रों ने बताया कि मतदान की तैयारियों के मद्देनजर अधिकारियों को निर्देश दिए जाएगे कि वह चुनाव कमीशन को समय-समय पर मिलने वाले दिशा-निर्देशों को सख्ती के साथ लागू करे। डिप्टी कमिश्नरों को पहले पड़ाव में प्रशिक्षण दी जा रही है और उसके बाद डिप्टी कमिश्नर अपने अधीन आते चुनाव अधिकारियों को प्रशिक्षण देने का काम करेंगे।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!