काउंसलर ने बेशर्मी की हदें पार करते नाबालिग से किया गंदा काम, ऐसे जाहिर हुई करतूत

Edited By Vatika,Updated: 18 Dec, 2020 11:09 AM

counselor crossed the limits of a minor and did the rape and dirty work

गुरदासपुर के गांव औजला में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां वार्ड के एक काउंसलर द्वारा नाबालिग लड़के को अपनी हवस का शिकार

गुरदासपुर (गुरप्रीत): गुरदासपुर के गांव औजला में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां वार्ड के एक काउंसलर द्वारा नाबालिग लड़के को अपनी हवस का शिकार बनाया गया।

दरअसल, एक दलित वर्ग के बच्चे की तरफ से जाति सूचक सर्टिफिकेट बनवाने के लिए वार्ड के काउंसलर के पास पहुंच की गई तो उसने बच्चे के साथ गलत हरकत की । नाबालिग लड़के मुताबिक काउंसलर ने पिछले साल भी जाति के सर्टिफिकेट के नाम पर उसके साथ कुकर्म किया था और भरोसा दिया गया था कि वह सर्टिफिकेट बनवा देगा लेकिन उसकी तरफ से उसका काम नहीं किया गया।

इस बार फिर जब नाबालिग लड़का अपना सर्टिफिकेट बनवाने के लिए काउंसलर के पास आया तो काउंसलर ने फिर घटिया करतूत करते उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। नाबालिग लड़के की तरफ से इस सारी घटना की वीडियो बना कर चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवा दी गई है। दूसरी तरफ़ जांच अधिकारी एस.एच.ओ. जबरजीत सिंह मुताबिक पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ़्तार करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फ़िलहाल पीड़ित बच्चे की तरफ से दोषी के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की मांग की गई है जिससे ऐसी घटना किसी और के साथ न हो सके।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!