जालंधर में खौफनाक घटना, छप्पड़ से मिली दो बच्चों की लाशें, फैली सनसनी

Edited By Mohit,Updated: 11 Dec, 2020 09:28 AM

corpses of two children found floating in thatch

दोनों की उम्र करीब 10 से 12 साल के करीब बताई जा रही है। मृतक बच्चे प्रवासी मजदूरों के बताए जा रहे हैं।

जालंधर (महेश): जालंधर देहाती पुलिस के अधीन आते इलाके तल्लन-सलेमपुर रोड पर उस वक्त दहशत का माहौल बन गया जब यहां छप्पड़ में से दो बच्चों की तैरती हुई लाशें बरामद की गई। लोगों ने छप्पड़ में तैरती लाशों को देख तुरंत थाना पतारा की पुलिस को सूचना दी।

PunjabKesari

सूचना मिलते ही मौके पर डी.एस.पी. आदमपुर हरिंदर सिंह मान और थाना पतारा प्रमुख रछपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे और लाशों को कब्जे में लिया। मृतक बच्चों में एक लड़की और लड़का बताए जा रहे हैं।

PunjabKesari

दोनों की उम्र करीब 10 से 12 साल के करीब बताई जा रही है। मृतक बच्चे प्रवासी मजदूरों के बताए जा रहे हैं। थाना पतारा की पुलिस द्वारा बच्चों की पहचान को लेकर पास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है। लाशों की हालत काफी खराब है। थाना पतारा की पुलिस द्वारा कत्ल होने की शंका को लेकर अलग-अलग पहलूओं से जांच की जा रही है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!