सुल्तानपुर लोधी में कोरोना के 6 नए मामलों की पुष्टि

Edited By Mohit,Updated: 07 Aug, 2020 06:19 PM

coronavirus 6 positive case

पावन नगरी सुल्तानपुर लोधी में कोरोना अपने पैर पसारता जा रहा है। शुक्रवार को सुल्तानपुर.............

सुल्तानपुर लोधी (धीर): पावन नगरी सुल्तानपुर लोधी में कोरोना अपने पैर पसारता जा रहा है। शुक्रवार को सुल्तानपुर लोधी में कोरोना के कुल 6 नए मामले सामने आए है। इसकी पुष्टि करते हुए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी के एस.एम.ओ. डा. अनिल मनचंदा ने बताया कि 4 अगस्त को भेजे गए सैंपलों की प्राप्त रिपोर्ट में एक 11 वर्षीय बच्ची सहित 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें 11 वर्षीय बच्ची गांव डेरा सैयदां से संबंधित है और 1 सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी का वार्ड अटैंडेंट है। 

उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को भेजे गए 14 व्यक्तियों के सैंपलों की प्राप्त रिपोर्ट में 4 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव सामने आई है, जिनमें 1 पंजाब पुलिस का ए.एस.आई. और 3 कर्मचारी शामिल है। उधर, ए.एस.आई. और कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से थाना सुल्तानपुर लोधी में हड़कंप मच गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही थाना सुल्तानपुर लोधी के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की टैस्टिंग करवाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!