लुधियाना में कोरोना ब्लास्ट, 161 नए मामलों की पुष्टि, 7 की मौत

Edited By Mohit,Updated: 28 Jul, 2020 08:38 PM

coronavirus 161 positive case 7 deaths

लुधियाना में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है और दिन-ब-दिन नए रोगी सामने आ रहे हैं।

लुधियाना (सहगल): लुधियाना में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है और दिन-ब-दिन नए रोगी सामने आ रहे हैं। जिले में आज भी कोरोना के 161 नए रोगियों की पुष्टि हुई है और 7 की कोरोना से मौत हो गई है। इन में से 146 मरीज लुधियाना, जबकि 15 बाहरी जिलों और राज्यों से संबंधित हैं। 

बता दें कि लुधियाना से संबंधित कोरोना वायरस के रोगियों की संख्या 2833 हो गई है, वहीं इनमें से 72 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 410 मरीज दूसरे जिलों के रहने वाले हैं, जो स्थानीय अस्पतालों में पॉजिटिव आए हैं। इनमें से 38 मरीजों की मौत हो चुकी है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!