कोरोना : चौथी लहर के बारे में सर्वे शुरू, जिले में इतने नए केस आए सामने

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Jun, 2022 11:04 PM

corona survey started about the fourth wave

पिछले 9 दिनों में 84 पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अपने स्तर पर सर्वे शुरू कर दिया है कि कहीं ये चौथी लहर की दस्तक तो नहीं है।

लुधियाना (सहगल) : पिछले 9 दिनों में 84 पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अपने स्तर पर सर्वे शुरू कर दिया है कि कहीं ये चौथी लहर की दस्तक तो नहीं है। जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डा. साहिल ने बताया आने वाले कुछ दिन यह सर्वे जारी रहेगा कि मरीजों में वृद्धि का कारण लोगों का पहाड़ी इलाकों में घूम कर आना, भीड़ भाड़ वाली जगह पर भ्रमण करना, कोविड एप्रोप्रियेट  बिहेवियर का पालन ना करना आदि कारण है या यह चौथी लहर का अंदेशा है। यह आने वाले कुछ दिनों के बाद सामने आ जाएगा अगर कुछ दिन मरीज बढ़ने के बाद घटने शुरू हो गए तो हालात सामान्य होते देर नहीं लगेगी। दूसरी ओर पिछले 24 घंटों में कोरोना के 17 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं और एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। लैब में आज पेंडिंग सैंपल्स ऐसे 3198 सैंपल की जांच की गई जिसमें उक्त मरीज पॉजिटिव आए जिले में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 110036 हो गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!