जालंधर में बेकाबू हुई कोरोना रफ्तार, बड़ी संख्या में पॉजिटिव केस आए सामने, 13 की मौत

Edited By Tania pathak,Updated: 29 Mar, 2021 05:07 PM

corona speed uncontrolled in jalandhar 13 died

जिला जालंधर में कोरोना का कहर लगातार जारी है। कोरोना रोगियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।...

जालंधर(रत्ता): जिला जालंधर में कोरोना का कहर लगातार जारी है। कोरोना रोगियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सोमवार को भी यह सिलसिला जारी रहा, मिली जानकारी अनुसार जिले में आज भी कोरोनार ब्लास्ट देखने को मिला। आज यानी सोमवार को जालंधर में कोरोना से 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।  इसी के साथ आज जालंधर में करीब 350 से अधिक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रोजाना बढ़ रहे पॉजिटिव मामले प्रशासन के लिए चिंता का विषय है। 

वही दूसरी तरफ आज भी होली के अवसर पर चौराहों पर हुल्लड़बाजी करने वाले लोगों के चालान काट कर उनके कोरोना टेस्ट किए गए। परन्तु तमाम प्रबंधों के बावजूद जिले में कोरोना के मामले थमते नजर नहीं आ रहे है। 

पंजाब केसरी की पाठकों को सलाह
सावधान, फिर से बढ़ रहे हैं कोरोना के केस, अब फिर सतर्क रहने की है जरूरत।

• कोरोना से कैसे करें बचाव
* मास्क अवश्य पहने
* हाथ हमेशा साफ रखें
* निश्चित अंतराल पर हाथ साबुन से अच्छी तरह धोएं
*  एल्कोहल युक्त सैनिटाइजर से हाथ साफ करते रहें
* छींकते और खांसते वक्त मुंह और नाक को टीशू से ढंक लें.  इसके बाद टीशू को बंद डस्टबिन में फेंक दें
* जिन्हें सर्दी-जुकाम और फ्लू हैं, उनसे दूर रहें 
* सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें
* सरकार के आदेशों का पालन करें


• क्या है लक्षण कोरोना के मुख्य लक्षण ?
* बुखार
* सूखी खांसी
* सांस लेने में तकलीफ 
* कुछ मरीजों में नाक बहना
* गले में खराश 
* नाक बंद होना 
* डायरिया

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!