Edited By Vatika,Updated: 29 Dec, 2022 10:51 AM

2 जनवरी तक क्वारंटाइन किया गया है।
चंडीगढ़ः कोविड ने पंजाब चूनिवर्सिटी (पी.यू.) में भी दस्तक दे दी है। पी.यू. के साथ-साथ शहर में कोरोना के 2 पॉजीटिव केस पाए गए है। पी.यू. के बॉयज हॉस्टल नंबर 4 में एक केस कन्फर्म हुआ है, जिसे 2 जनवरी तक क्वारंटाइन किया गया है।
यू.टी. एडमिस्ट्रेशन के नोडल ऑफिसर की टीम के निर्देशों पर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और होम क्वारंटाइन के लिए प्रोसेस शुरू कर दिया गया है। वार्डन डॉ. नवीन कुमार के मुताबिक जो स्टूडैंट कोविड पॉजीटिव पाया गया है। वह जियोलॉजी डिपार्टमैंट का रिसर्च स्कॉलर है। वह हाल ही में न्यूयॉर्क से एकेडमिक काम से वापिस लौटा है। हालांकि किसी तरह के कोई सिम्टम्स नहीं है और तबीयत भी ठीक है। सैंपल्स जीनोम सिक्वैसिंग के लिए भेज रहे है।