मंचूरियन से निकला Needle का ढक्कन! हुआ खूब हंगामा

Edited By Kalash,Updated: 05 Oct, 2026 01:18 PM

needle cap found in manchurian

दीनानगर में स्थित एक फास्ट फूड की दुकान से मंचूरियन की प्लेट से सुई (नीडल) का ढक्कन निकलने का मामला सामने आया है।

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): दीनानगर में स्थित एक फास्ट फूड की दुकान से मंचूरियन की प्लेट से सुई (नीडल) का ढक्कन निकलने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और दुकानदार से इस संबंध में सफाई मांगी गई।  

जानकारी के अनुसार एक ग्राहक देर रात उक्त फास्ट फूड की दुकान से अपने बच्चों के लिए मंचूरियन की प्लेट घर ले गया था। जब परिवार मंचूरियन खा रहा था, तो अचानक प्लेट से सुई का कैप निकल गया। कैप देखकर परिवार चौंक गया और दुकानदार को इसकी जानकारी दी।

ग्राहक द्वारा जब दुकानदार से पूछा गया कि खाने में सुई का कैप कैसे पहुंचा, तो दुकान पर मौजूद महिला दुकानदार इस बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। मामला सामने आते ही लोग भी जमा हो गए और खाने की चीजों की क्वालिटी और सफाई को लेकर सवाल उठने लगे।

घटना की जानकारी मिलने पर नगर परिषद के पार्षद पिंदरपाल सिंह राजू भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने दुकानदारों को खाने की चीजों की क्वालिटी और सफाई के प्रति जिम्मेदारी से काम करने की जरूरत पर जोर दिया।

इस घटना ने एक बार फिर सड़क किनारे और फास्ट फूड की दुकानों पर मिलने वाले खाने की सफाई और क्वालिटी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने मांग की है कि संबंधित विभाग को समय-समय पर ऐसी दुकानों की जांच करनी चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!