कम हो रहा जालंधर में कोरोना, जानें क्या है ताजा हालात

Edited By Vatika,Updated: 26 Oct, 2020 01:20 PM

corona in jalandhar is decreasing know what is the latest situation

जिले में कोरोना पॉजिटिव आने वाले रोगियों की रफ्तार में कुछ कमी आई है और रविवार को कोरोना के 45 नए रोगी मिले।

जालंधर (रत्ता): जिले में कोरोना पॉजिटिव आने वाले रोगियों की रफ्तार में कुछ कमी आई है और रविवार को कोरोना के 45 नए रोगी मिले। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विभाग को रविवार विभिन्न लैबोरेटीज से कुल 58 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली, जिनमें से 13 लोग दूसरे जिलों से संबंधित पाए गए। जिले के पॉजिटिव आने वाले रोगियों में एक औद्योगिक इकाई के 3 कर्मचारी, किशनपुरा के एक परिवार के 3 और आदर्श नगर के एक परिवार के दोस्त शामिल हैं।

3656 की रिपोर्ट आई नैगेटिव  33 और को मिली छुट्टी
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार रविवार को 3656 लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई और उपचाराधीन रोगियों में से 33 और को छुट्टी दे दी गई। इसी के साथ ही विभाग ने  2828 और लोगों के सैंपल कोरोना वायरस की पुष्टि हेतु लिए है ।

जानो जालंधर में कोरोना की स्थिती
नैगेटिव आए -237625
पॉजिटिव आए -14751
डिस्चार्ज हुए रोगी- 13813
मौतें हुई -459
एक्टिव केस -479

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!