Punjab Bandh के बीच स्कूलों को लेकर ताजा Update, जानें कहां खुले और कहां रहे बंद

Edited By Vatika,Updated: 15 Oct, 2026 10:19 AM

punjab bandh school update

पंजाब बंद के आह्वान को देखते हुए आज कई इलाकों में स्कूल खुले हैं, जबकि कई जगहों पर स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।

डेराबस्सी: पंजाब बंद के आह्वान को देखते हुए आज कई इलाकों में स्कूल खुले हैं, जबकि कई जगहों पर स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। हालांकि, पूरे राज्य के स्कूल बंद रखने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसी बीच डेराबस्सी के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। बीते दिन तक स्कूलों में छुट्टी को लेकर कोई सूचना नहीं थी, लेकिन आज सुबह रोजाना की तरह जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो उन्हें छुट्टी की जानकारी देकर वापस घर भेज दिया गया। 

अचानक छुट्टी होने के कारण विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद काम पर जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन छुट्टी की सूचना मिलने पर उन्हें दोबारा स्कूल पहुंचना पड़ा। इससे उनकी रोजमर्रा की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। वहीं, छुट्टी की जानकारी मिलने के बाद विद्यार्थियों को घर लौटना पड़ा। अचानक लिए गए इस फैसले के कारण बच्चों और उनके माता-पिता को काफी दिक्कतें हुईं।

लुधियाना के भी कई स्कूल बंद
इसी तरह लुधियाना के कई प्रमुख निजी स्कूलों को भी आज बंद रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, वीरवार को सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट (सराभा नगर), सेक्रेड हार्ट (भाई रणधीर सिंह नगर), BCM आर्य (शास्त्री नगर), मानव रचना स्कूल, सभी DAV स्कूल, टैगोर स्कूल, दृष्टि स्कूल, GNIPS, BVM ग्रुप ऑफ स्कूल्स, जालंधर डायोसिस के अधीन आने वाले सेक्रेड हार्ट स्कूल, लेकवुड स्कूल, जीवन मॉडल स्कूल और क्ले (Clay) स्कूल बंद रहेंगे।

पटियाला में खुले रहे स्कूल
पटियाला (परमीत): पंजाब बंद के दौरान भले ही कुछ शहरों में स्कूलों ने छुट्टी का ऐलान किया है, लेकिन पटियाला में अधिकतर स्कूल खुले रहे। हालांकि, एक-दो स्कूलों ने छुट्टी घोषित की है, लेकिन सभी सरकारी स्कूल और ज्यादातर निजी स्कूल खुले हैं। विद्यार्थी पढ़ाई के लिए स्कूल पहुंचे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!