जनता ने अकाली दल के नकारात्मक एजैंडे को रद्द किया, 2022 में भी बनाएंगे कांग्रेस सरकार : अमरेंद्र

Edited By Vatika,Updated: 25 Oct, 2019 09:13 AM

congress wins 3 of 4 seats in punjab capt amarinder singh

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने राज्य में 4 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में 3 में कांग्रेस को मिली भारी सफलता के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने सुखबीर बादल को जलालाबाद में भी शिकस्त दे दी है तथा ऐसा करके जनता ने अकालियों...

जालंधर (धवन) : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने राज्य में 4 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में 3 में कांग्रेस को मिली भारी सफलता के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने सुखबीर बादल को जलालाबाद में भी शिकस्त दे दी है तथा ऐसा करके जनता ने अकालियों के नकारात्मक एजैंडे को पूरी तरह से रद्द कर दिया है। 

कैप्टन ने कहा कि उपचुनाव में जनता द्वारा दिया गया रैफरैंडम अकालियों के पक्ष में नहीं है तथा पंजाब की जनता ने एक बार फिर से अकाली दल की गैर-संवैधानिक नीतियों को रिजैक्ट किया है। रा’य में जनता के सहयोग से 2022 में कांग्रेस एक बार फिर से अपनी सरकार बनाएगी। कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने पंजाब में लगातार जीत का रिकार्ड बनाया है।मुख्यमंत्री ने दाखा में कांग्रेस की हार को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि कैप्टन संदीप संधू ने अपने पहले चुनाव में अकालियों को कड़ी टक्कर दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर चारों सीटें जीतना चाहते थे परन्तु फिर भी व्यक्ति 100 प्रतिशत जीत तो हासिल नहीं कर पाता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!