संगरूर की इंसाफ रैली में राजा वड़िंग का बड़ा बयान, नशे के मुद्दे पर सरकार को घेरा

Edited By Vatika,Updated: 04 Nov, 2026 02:20 PM

congress sangrur rally

पंजाब कांग्रेस की ओर से आज संगरूर में इंसाफ रैली आयोजित की जा रही है।

संगरूर : पंजाब कांग्रेस की ओर से आज संगरूर में इंसाफ रैली आयोजित की जा रही है। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी विशेष रूप से पहुंचे हैं। रैली को संबोधित करते हुए पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद राजा वड़िंग ने पंजाब में नशे की समस्या को लेकर चिंता जताई।

राजा वड़िंग ने कहा कि राहुल गांधी ने कई साल पहले ही पंजाब में नशे के बढ़ते मुद्दे को उठाया था, लेकिन उस समय विपक्षी दलों ने उनकी बात का विरोध किया था। आज नशे ने पंजाब के हालात बिगाड़ दिए हैं और स्थिति ऐसी हो गई है कि हर मां अपने बेटे को लेकर चिंतित है। इस दौरान उन्होंने परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर भी राज्य सरकार को घेरा।

राजा वड़िंग ने आगे कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने उन्हें साढ़े चार साल तक सेवा करने का मौका दिया और एक अलग पहचान दिलाई। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आज उनकी जो भी पहचान है, वह कांग्रेस पार्टी की वजह से है। इसलिए उन्हें कोई पद मिले या न मिले, अगले 3-4 महीने पूरी मेहनत और लगन से काम करना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!