Edited By Urmila,Updated: 27 Apr, 2022 04:53 PM

अलका लांबा आज पुलिस के थोड़ी देर में पेश होने जा रही है लेकिन उससे पहले कांग्रेस द्वारा शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान कई बड़े कांग्रेसी नेता भी मौजूद हैं। राजा वड़िंग के साथ-साथ...
रोपड़ः अलका लांबा आज पुलिस थाने में थोड़ी देर में पेश होने जा रही है लेकिन उससे पहले कांग्रेस द्वारा शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान कई बड़े कांग्रेसी नेता भी मौजूद हैं। राजा वड़िंग के साथ-साथ प्रताप बाजवा व रंधावा भी रोपड़ पहुंचे हुए हैं। रोपड़ जाने से पहले कांग्रेस चंडीगढ़ में जुटी। यह भी चर्चा है कि अलका लांबा की पेशी के बहाने कांग्रेस द्वारा शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है। यह प्रदर्शन रोपड़ के मिनी सचिवालय के बाहर कांग्रेस की ओर से किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : भारत-पाक सरहद पर ड्रोन की हलचल, BSF ने फायरिंग कर भगाया
गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ‘भड़काऊ बयानों' को लेकर कांग्रेसी नेता अलका लांबा की कल रोपड़ में पंजाब पुलिस आगे पेश होनी थी परंतु व्यस्तता के चलते अलका लांबा ने 2-3 दिन का समय मांगा था। इसी के चलते कुमार विश्वास को भी पेशी के लिए रोपड़ आना था। दोनों नेताओं को पूछताछ के लिए 26 अप्रैल को रोपड़ में तलब किया गया था। उल्लेखनीय है कि रोपड़ पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेता नरिंदर की शिकायत के आधार पर कवि कुमार विश्वास पर विभिन्न धाराओं के तहत 12 अप्रैल को मामला दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें : पंजाब में बदलेगा मौसम, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम



अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here