डेरा बाबा नानक का 10वीं का छात्र 4 दिन से लापता, परिजनों ने स्कूल के बाहर किया प्रदर्शन

Edited By Vatika,Updated: 01 Aug, 2026 04:38 PM

student missing dera baba nanak

गुरदासपुर के सीमावर्ती कस्बे डेरा बाबा नानक से एक चिंताजनक मामला सामने आया है

गुरदासपुर(हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर के सीमावर्ती कस्बे डेरा बाबा नानक से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) का 10वीं कक्षा का छात्र जसकरण पिछले चार दिनों से लापता है। काफी तलाश के बावजूद उसका अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

बच्चे के लापता होने से परिवार गहरे सदमे में है। गुरुवार को परिजनों ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के), डेरा बाबा नानक के बाहर पहुंचकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि छात्र की जल्द से जल्द तलाश कर उसे सुरक्षित घर पहुंचाया जाए। उनका कहना है कि चार दिन बीत जाने के बावजूद अब तक बच्चे का कोई पता नहीं चल सका है, जिससे परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

वहीं, स्कूल के इंचार्ज ने कहा कि स्कूल प्रबंधन भी छात्र की तलाश में हर संभव सहयोग कर रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस के साथ लगातार संपर्क में हैं और जांच में पूरा सहयोग दिया जा रहा है, ताकि छात्र का जल्द पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और छात्र की तलाश जारी है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!