गुरदासपुर में घर पर पुलिस की रेड, 6 पेटियां अवैध शराब बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 13 Aug, 2026 09:03 AM

gurdaspur police raid

गुरदासपुर पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी और गैरकानूनी बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी और गैरकानूनी बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कादरी मोहल्ला स्थित एक घर पर छापेमारी कर 6 पेटियां अवैध शराब बरामद की हैं। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, जांच अधिकारी हरपाल सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें एक मुखबिर से सूचना मिली कि कादरी मोहल्ला स्थित एक घर में अवैध शराब रखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापा मारा। तलाशी के दौरान घर से 6 पेटियां अवैध शराब बरामद हुईं।

इस मामले में पुलिस ने हितेश शर्मा उर्फ मुन्ना, पुत्र कुलदीप कुमार, निवासी कादरी मोहल्ला, गुरदासपुर को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!