Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Aug, 2026 07:11 PM

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अभी से अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी अब अपना घोषणा पत्र केवल नेताओं और संगठन के स्तर पर तैयार करने के बजाय सीधे जनता की राय से तैयार करने की रणनीति पर काम कर रही है। कांग्रेस इसे...
जालंधर : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अभी से अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी अब अपना घोषणा पत्र केवल नेताओं और संगठन के स्तर पर तैयार करने के बजाय सीधे जनता की राय से तैयार करने की रणनीति पर काम कर रही है। कांग्रेस इसे ‘पीपुल्स मेनिफेस्टो’ का रूप देने की तैयारी में है। इसके तहत पार्टी की घोषणापत्र समिति पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में जाकर लोगों से संवाद करेगी और उनकी समस्याओं व उम्मीदों को समझेगी।
घोषणापत्र समिति की पहली बैठक 21 अगस्त को हो चुकी है। अब समिति के सदस्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर युवाओं, किसानों, महिलाओं और अन्य सामाजिक वर्गों से सुझाव लेने की तैयारी में हैं। पार्टी का फोकस ऐसे मुद्दों पर है, जो आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं। इनमें शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, रोजगार, स्किल डेवलपमेंट, मानसिक स्वास्थ्य और जलवायु जैसे विषय शामिल हैं।
कांग्रेस की रणनीति में इस बार युवा वर्ग को खास महत्व दिया जा रहा है। पार्टी की कोशिश है कि घोषणा पत्र को केवल पारंपरिक चुनावी वादों तक सीमित न रखते हुए पहली बार वोट डालने वाले युवाओं की आकांक्षाओं और भविष्य से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता दी जाए।
वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के पंजाब दौरे को लेकर भी तैयारियां चल रही हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक उनका दौरा सितंबर के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है।