भोगपुर: कांग्रेस पार्टी के बूथ पर अकाली समर्थकों का हमला, पुलिस जांच जारी

Edited By Kamini,Updated: 20 Feb, 2022 03:43 PM

congress party s booth attacked by akali supporters police investigation

भोगपुर के गांव ढड्डा-सनौरा में विधानसभा चुनाव के दौरान मारपीट की खबर सामने आई है। कांग्रेस नेता नंबरदार .........

भोगपुर (राणा भोगपुरिया) : भोगपुर के गांव ढड्डा-सनौरा में विधानसभा चुनाव के दौरान मारपीट की खबर सामने आई है। कांग्रेस नेता नंबरदार बलजीत सिंह बिल्ला ने कहा कि कुछ अकाली समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी के बूथ पर हमला किया था, जिससे तनावपूर्ण माहौल बन गया था। उन्होंने पुलिस प्रशासन से शिकायत की है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच कर रही है। गौरतलब है कि आज पूरे पंजाब में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। मतदान केंद्रों पर मतदाता वोट डालने जा रहे हैं। कई गांवों के मतदाताओं ने भी चुनाव का बहिष्कार किया है। ऐसे में राजनीतिक रंजिश को लेकर हुए झगड़े के दौरान विपक्षी दल एक दूसरे पर हमला बोल देते हैं, जिसका ताजा उदाहरण भोगपुर के गांव ढड्डा-सनौरा से सामने आया है। आज वोटिंग दौरान विभन्न जगहों पर राजनीति पार्टियों में झगड़े होने की सूचना प्राप्त हुई है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!