मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक्शन से कांग्रेस के कई पूर्व मंत्री सहमे

Edited By Vatika,Updated: 25 May, 2022 08:50 AM

congress ministers were shocked by the action of cm maan

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आज भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिए जाने के बाद

जालंधर(धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आज भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिए जाने के बाद राजनीतिक क्षेत्रों में यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या अब मुख्यमंत्री का अगला एक्शन कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों के खिलाफ होगा। कांग्रेस के कुछ मंत्रियों पर भी भ्रष्टाचार के आरोप कथित रूप से लगे हुए हैं।

उधर, मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पिछले दिनों में कई बार कह चुके हैं कि वह जब पूर्व मंत्रियों की फाइलों को पढ़ते हैं तो उनके रौंगटे खड़े हो जाते हैं कि इतना बड़ा भ्रष्टाचार पूर्व सरकार के समय हुआ था। कांग्रेस के कुछ पूर्व मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लग चुके हैं और इन पूर्व मंत्रियों में से कुछ के खिलाफ तो जांच भी हो चुकी है परन्तु फिर भी पूर्व सरकार के समय इन मंत्रियों को क्लीनचिट दी जाती रही कई अन्य पूर्व मंत्री भी भ्रष्टाचार को लेकर सुॢखयों में रहे और उन पर कांग्रेसी ही यह आरोप लगाते रहे कि उन्होंने भ्रष्टाचार द्वारा भारी मात्रा में धन कमाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अब चूंकि अपने ही एक मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोपों में बर्खास्त कर डाला है तो अब राजनीतिक क्षेत्रों में कहा जा रहा है कि भगवंत मान का अगला निशाना कुछ पूर्व मंत्री हो सकते हैं। कई जिलों में पूर्व सरकार के बोर्डों व कार्पोरेशनों में रहे राजनेताओं के खिलाफ भी जांच का काम चल रहा है। इन केसों को भी भगवंत मान सरकार खोल सकती है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नजदीकियों का मानना है कि भ्रष्टाचार में लिप्त पूर्व कांग्रेस सरकार के कुछ मंत्रियों के खिलाफ भी मुख्यमंत्री कोई नर्म रुख रखने वाले नहीं है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की छवि ईमानदार राजनेताओं में मानी जाती है और उन्होंने आज जो कदम उठाया है ऐसा तो पिछले कई वर्षों में कोई भी अन्य राजनेता नहीं उठा सका था। मुख्यमंत्री भगवंत मान  द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद कांग्रेस के कुछ पूर्व मंत्रियों में भी बेचैनी व डर की भावना देखी गई है। वह भी अब मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर देख रहे हैं कि उनका अगला कदम क्या होगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!