Edited By Kamini,Updated: 22 May, 2023 04:01 PM

दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर अहम खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क: दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर अहम खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सिद्ध मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने एनआईए के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए है। उसने बताया कि मूसेवाला की हत्या के लिए हवाला के जरिए पैसे भेजे थे। लॉरेंस ने विदेश में बैठे गोल्डी बराड़ को 50 लाख रुपए पहुंचाए थे।
यही नहीं सितंबर व अक्तूबर 2021 में शूटर शाहरूख, डैनी व अमन को मूसा गांव हत्या के लिए भेजा था, गांव में रूकने के लिए उनकी मदद सरपंच और जग्गू भगवानपुरिया ने की थी। हत्या में इस्तेमाल हथियार यू.पी. से मंगवाए गए थे। लॉरेंस ने बताया कि गैंगस्टर रोहित चौधरी की मदद से 2018- 2022 में यू.पी. से 2 करोड़ के 25 हथियार खरीदे गए थे। इस दौरान 9MM की पिस्टल व AK-47 जैसे हथियार खरीद गए। लॉरेंस ने एन.आई.ए. द्वारा पूछे गए सवालों के दौरान यह सब कुछ कबूला है।
सिद्धू मूसेवाला का करीबी शगनप्रीत भी निशाने पर बताया जा रहा है। लॉरेंस ने यह भी बताया कि वर्ष 2021 में भी मूसा गांव में शूटर भेजे गए थे लेकिन फिर रेकी करके चले गए और सफल नहीं हो सके। उक्त शूटरों ने और शूटरों की जरूरत बताई थी, जिसके बाद 2022 में सिद्धू की हत्या को अंजाम दिया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here