अब इस University के कर्मचारी ने उठाया खौफनाक कदम, मचा हड़कंप

Edited By Vatika,Updated: 22 Sep, 2022 12:41 PM

commit suicide in punjabi university

रोहताश कुमार यूनिवर्सिटी का डेलीवेज कर्मचारी था

पटियाला(बलजिंदर): पंजाबी यूनिवर्सिटी के वारिस भवन में गत रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक कर्मचारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रोहताश कुमार ( 28) के रूप में हुई है, जो 2016 से यूनिवर्सिटी में कार्यरत था।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजिंद्रा अस्पताल में भेज दिया है। यूनिवर्सिटी के चीफ सिक्योरिटी अफसर कैप्टन गुरतेज सिंह ने बताया कि रोहताश कुमार यूनिवर्सिटी का डेलीवेज कर्मचारी था और अपना काम बढ़िया करता था, आज उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

वहीं एस.एच.ओ. अमृतवीर सिंह ने कहा कि मृतक रोहताश हरियाणा के जाखल के नजदीक गांव का रहने वाला था और यहां अपने फूफा के पास रहता था। उन्होंने बताया कि रोहताश कुमार के माता-पिता को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। अगर मामले की जांच में कोई तथ्य सामने आया तो उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इससे पहले फगवाड़ा की निजी यूनिवर्सिटी के होस्टल में छात्र द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया था। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!