शादी के कुछ दिन पहले टूटा रिश्ता, लड़की ने उठाया खौफनाक कदम

Edited By Vatika,Updated: 20 Oct, 2019 11:10 AM

commit suicide

थाना झंडेर अधीन आते गांव चेतनपुरा में एक जवान लड़की अपनी सगाई टूटने पर इस कद्र निराश हुई कि उसने कोई जहरीली चीज खाकर आत्महत्या कर ली।

गुरु का बाग(भट्टी): थाना झंडेर अधीन आते गांव चेतनपुरा में एक जवान लड़की अपनी सगाई टूटने पर इस कद्र निराश हुई कि उसने कोई जहरीली चीज खाकर आत्महत्या कर ली। इस पर भड़के परिजनों ने लड़की का शव अमृतसर फतेहगढ़ चूडिय़ां रोड पर स्थित अड्डा चेतनपुरा के मैन चौक में रखकर धरना दिया और सिगाई तोडऩे वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
PunjabKesari
इस संबंधी मृतका राजबीर कौर के पिता गुरनाम सिंह ने बताया कि मेरी लड़की की सगाई हुई को एक साल हो गया था और उसका 5 नवम्बर को विवाह होना था, जिसकी तैयारियां पूरे परिवार द्वारा की जा रही थीं परन्तु परसों हमें लड़की के ससुराल परिवार द्वारा सगाई तोडऩे के लिए कह दिया, जिस पर परिवार वालों को कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि वह क्या करें। उन्होंने बताया कि इस बात का जब लड़की को पता चला तो उसने कोई जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि हमें शक है कि हमारे गांव के ही किसी व्यक्ति ने यह सगाई तुड़वाई है।

 उधर, पुलिस की तरफ से 174 की कार्रवाई करने उपरांत लाश का पोस्टमार्टम करवा कर लाश को परिवार के हवाले कर दिया गया था, परन्तु आज परिवार के सदस्यों ने सगाई तोडऩे वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सड़क पर लड़की का शव रख कर धरना दिया गया। इस दौरान पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे एस.एच.ओ. थाना झंडेर अवतार सिंह ने परिवार के सदस्यों को इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने धरना समाप्त कर दिया। उधर, देर शाम एस.एच.ओ. अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शक के आधार पर गांव चेतनपुरा के ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!