CM मान की DC और मुख्य अधिकारियों के साथ बैठक खत्म, सामने आया कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान

Edited By Vatika,Updated: 04 Apr, 2022 12:28 PM

cm mann s meeting with dc and chief officers begins

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पंजाब भवन में डी.सी. और मुख्य अधिकारियों  के साथ बैठक शुरू हो गई है।

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान की पंजाब भवन में डी.सी. और मुख्य अधिकारियों  के साथ बैठक खत्म  हो गई है। इस दौरान  पंजाब सरकार के मंत्री भी मौजूद है।

इस बैठक में मंडियों में फसल की खरीद को लेकर चर्चा की गई। बैठक खत्म होने के बाद कैबिनेट मंत्री लाल चंद का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि   दूसरे राज्यों से आने वाला गेहूं को रोका जाएगा। यहां तक कि पंजाब को सील करने के लिए नाके लगाए जाएंगे। ऐसे में किसी किसान को परेशानी नहीं आएगी।

दरअसल, राज्य के कई जिलों में इस वक्त अनाज खरीद को लेकर किसान नाखुश है। उनका कहना है कि कुछ बड़ी मंडियों को छोड़कर बाकी जगह पर हालात बुरे हैं,  जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि 1 अप्रेल से पंजाब में गेहूं की खरीद  शुरू हो चुकी है, जिसको लेकर अफसरों की तरफ से अनाज मंडियों में पूरे इंतजाम का दावा भी किया गया है। हालांकि अभी तक मंडियों में फसल पूरी तरह से नहीं आ रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि पंजाब में 10 अप्रैल के बाद मंडियों में गेहूं की आवक में तेजी होगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!