पंजाब CM ऑफिस में ट्रांसफर-पोस्टिंग की कथित सिफारिशें! ED की जांच में सामने आई चैटिंग... 6 पर FIR

Edited By Kamini,Updated: 09 Oct, 2026 03:54 PM

chatting revealed in ed investigation

पंजाब सीएम आफिस में कथित भ्रष्टाचार मामले में नया अपडेट सामने आया है।

पंजाब डेस्क: पंजाब सीएम आफिस में कथित भ्रष्टाचार मामले में नया अपडेट सामने आया है। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मन सहित 6 लोगों के खिलाफ CBI की ओर से दर्ज FIR की कॉपी सामने आई है, जिसमें प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से पंजाब के DGP गौरव यादव को लिखे पत्र व कुछ वॉट्सऐप चैट भी सबूत के तौर पर शामिल किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, इन चैट में कथित तौर पर अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग करवाने और रुकवाने को लेकर बातचीत की गई है।

इसके साथ ही ED ने  दावा किया है कि, ये चैट नितिन गोहल और अन्य आरोपियों से जुड़े एक दूसरे मामले की जांच के दौरान सामने आई थीं। इन बातचीत से सीएम आफिस में अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के अलावा सरकारी टेंडर और पॉलिसी मामलों में कथित हस्तक्षेप की जानकारी मिली।

IAS शेना अग्रवाल की जगह विम्मी भुल्लर को लगाने की चर्चा

FIR में शामिल चैटिंग के अनुसार, एक बातचीत में IAS अधिकारी शेना अग्रवाल की जगह IAS अधिकारी विम्मी भुल्लर को नियुक्त करने की बात कही गई है। लेकिन IAS अधिकारी विकास प्रताप सिंह वहां किसी अन्य महिला अधिकारी को नियुक्त करवाना चाहते थे। इसके अलावा, एक जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी की ट्रांसफर रुकवाने को लेकर भी बातचीत का जिक्र है। इस पूरी बातचीत को लेकर ED का दावा है कि ये चैट रोमी राजा, आरएस नागरा और अन्य आरोपियों के बीच राजबीर सिंह घुम्मन से संबंधित बातचीत का हिस्सा हैं।

आर्म्स लाइसेंस बनवाने की सिफारिश का भी जिक्र!

ED ने ये बी दावा किया है कि, चैटिंग में अधिकारियों की नियुक्तियों और तबादलों से जुड़े मामलों के अलावा आर्म्स लाइसेंस बनवाने के लिए सिफारिश करने का मामला भी सामने आया है। ED ने इन बातचीत को कथित तौर पर प्रभाव के इस्तेमाल और सरकारी कामकाज में हस्तक्षेप से जोड़कर देखा है। फिलहाल, इन आरोपों की जांच से जुड़े तथ्यों और संबंधित पक्षों के जवाब के आधार पर ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी। सस्पेंशन रोकने की सिफारिश, अस्पताल का लाइसेंस रिन्यू, ट्रांसपर रुकवाने, पोस्टिंग की सिफारिश, IAS विम्मी भुल्लर की पोस्टिंग की सिफारिश व पेमेंट ट्रांसफर करने की चैटिंग जो ED ने DGP को भेजी है वो निम्नलिखित है: 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!