चुनाव प्रचार के लिए CM Mann पहुंचे संगरूर, विपक्षियों पर बोले तेजधार हमले

Edited By Radhika Salwan,Updated: 29 May, 2024 03:47 PM

cm mann reached sangrur for election campaign

लोकसभा चुनावों को लेकर सभी में जोश भरा हुआ है, फिर वो चाहे जनता हो या उम्मीदवार हों। हर पार्टी के उम्मीदवार जोरों-शोरों से प्रचार करने में लगे हुए हैं।

पंजाब डेस्क: लोकसभा चुनावों को लेकर सभी में जोश भरा हुआ है, फिर वो चाहे जनता हो या उम्मीदवार हों। हर पार्टी के उम्मीदवार जोरों-शोरों से प्रचार करने में लगे हुए हैं। आने वाले दिनों में किसी ने भी कोई कसर नहीं छोड़नी है। 1 जून सभी के लिए महत्वपूर्ण है। इसी तरह चुनावों को देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रचार के लिए संगरूर पहुंचे। जहां उन्होंने धूरी में जनता को सम्बोधित किया।

उन्होंने अपने वादों के बारे में बात की और कहा कि लगातार इस पर काम किया जा रहा है और वह अपना वादा जल्द पूरा करने जा रहे हैं। उन्होंने औरतों को हर महीने 1000 की जगह 1100 रुपए देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि लोगों को पहले लगा था कि बिजली की बात सिर्फ 2-4 दिन तक ही रहेगी, पर अब दो साल हो गए हैं, अभी तक बिजली का बिल माफ किया हुआ है। सरकारी नोकरियों की बात करते हुए कहा कि अभी तक 2 सालों में उन्होंने 43 सरकारी नौकरियां दी हैं।

उन्होंने जनता की तारीफ करते हुए कहा कि जब किसी के लिए जनता लड़ना शुरु हो जाए तो उन्हें कोई नहीं हरा सकता है। आगे कहा कि उनकी लड़ाई तानाशाही के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य 70% नहरी पानी खेतों तक पहुंचाने का है। इससे साढ़े पाच लाख ट्यूबवेल बंद हो जाएंगे, जिससे 6-7 करोड़ रुपए बच जाएंगे, जिससे महिलाओं को महीने में पैसे भेजे जाएंगे और 1000 की जगह, 1100 दिए जाएंगे।

उन्होंने विपक्ष पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरी पार्टी के लोग अपने रिश्तेदारों को पार्टी में ले आते हैं, पर वह इस तरह की हरकत बिल्कुल नहीं करेंगे। उन्होंने सुखबीर बादल पर निशाना साधा और कहा कि हाल-चाल पूछने पर पता चला कि इनकी आपस में घर में लड़ाई रहती है। वह रो के सोते हैं और उठ के भी रोते हैं। उन्होंने आगे बोला कि इन की हालत उनकी वजह से नहीं बल्कि जनता ने ही की है। कांग्रेस पर निशाने साधते हुए बोला कि इन लोगों को पता ही नहीं है किस के खिलाफ चुनाव लड़ना है।

आगे कहा कि इस बार मोदी नहीं रहेगा, इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और कहा कि गठबंधन की सरकार में ज्यादा हिस्सेदारी पंजाबियों की होगी। आखिर में बोलते हुए कहा कि पहले जनता देख ले, फिर बाकी जिम्मेदारी उनकी।

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!