CM मान आज दिल्ली दौरे पर, अमित शाह से अहम मुद्दों पर करेंगे बातचीत

Edited By Vatika,Updated: 19 May, 2022 01:23 PM

cm mann delhi

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को दिल्ली दौरे पर जाएंगे।

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को दिल्ली दौरे पर जाएंगे। उनकी तरफ से दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की जाएगी और किसानों की मांगों को केंद्र सरकार आगे रखा जाएगा।मुख्यमंत्री मान तथा गृहमंत्री अमित शाह के मध्य होने वाली बैठक के दौरान राज्य के सुरक्षा मामलों पर भी चर्चा होगी।

पंजाब की पाकिस्तान से लगती सीमा के निकट भारतीय क्षेत्र में लगी कंटीली तार के पार किसानों को खेती करने के लिए जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यह मामला भी मुख्यमंत्री द्वारा गृह मंत्री के ध्यान में लाया जाएगा और उन्हें इस मसले का समाधान करने  के लिए कहा जाएगा। मुख्यमंत्री मान इससे पहले भी केंद्रीय गृहमंत्री से बैठकों के दौरान राज्य पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए फंड्स की मांग कर चुके हैं। यह मामला भी गृहमंत्री के ध्यान में दोबारा लाया जा सकता है। पंजाब की आंतरिक सुरक्षा को लेकर भी मुख्यमंत्री गृहमंत्री को जानकारी दे सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!