Edited By Kalash,Updated: 26 Jan, 2023 11:54 AM

बठिंडा में गणतंत्र दिवस के समारोह में संबोधन करते हुए सी.एम. भगवंत मान ने पंजाब पुलिस में भर्ती होने वाले नौजवानों को बड़ा तोहफा दिया है
बठिंडा : बठिंडा में गणतंत्र दिवस के समारोह में संबोधन करते हुए सी.एम. भगवंत मान ने पंजाब पुलिस में भर्ती होने वाले नौजवानों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि अब हर साल पंजाब पुलिस में भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर साल करीब 2200 कर्मचारियों की भर्ती होगी।
इसके लिए जनवरी महीने में नोटिफिकेशन आया करेगी और मई-जून में परीक्षा होगी। इसे बाद परीक्षा का परिणाम अगस्त में आएगा। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि अक्टूबर महीने में फिजिकल पेपर होगा, जिसका परिणाम नवंबर में आएगा। उन्होंने बताया कि दिसंबर महीने में नौजवान पंजाब पुलिस में सेवा दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह सारा काम पारदर्शी तरीके से होगा और रिश्वतखोरी की कहीं भी कोई जगह नहीं होगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here