CM मान व मनीष सिसौदिया श्री दरबार साहिब हुए नतमस्तक, ट्वीट कर कही ये बात

Edited By Urmila,Updated: 25 Aug, 2024 02:47 PM

cm mann and manish sisodia bowed down to shri darbar sahib

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने आज अपने परिवार के साथ श्री दरबार साहिब में माथा टेका। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे।

पंजाब डेस्क:  दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने आज अपने परिवार के साथ श्री दरबार साहिब में माथा टेका। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की। 

मनीष सिसौदिया ने कहा कि वह पंजाब सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने आए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने जेल से प्रार्थना की थी कि जब वह जेल से रिहा होंगे तो श्री दरबार साहिब के दर्शन करेंगे। अब यह इच्छा पूरी हो गई है तो वे माथा टेकने आए हैं।

इस बीच मीडिया से बात करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि देश में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले शिक्षा मंत्री और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को अब झूठे मामले में जमानत मिल गई है। उन्हें माननीय न्यायालय व वाहेगुरु  पर पूरा भरोसा था कि वह जल्द ही न्याय देंगे। आज वे सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेकने आए हैं और इस दौरान श्री दरबार साहिब में अरदास भी की गई है कि अरविंद केजरीवाल भी जल्द जेल से बाहर आएं।

PunjabKesari

इसके बाद सी.एम. मान व दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया बाघा बार्डर पहुंचे, जहां पर उन्होंने जवानों की परेड देखी। इस दौरान बार्डर पर डटे जवानों का जोश और जज्बा देख हैरान हुए तथा गर्व महसूस हुआ। 

 

 

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!