Edited By Urmila,Updated: 07 Mar, 2022 12:10 PM
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने का समय मांगा है जिसमें वह पंजाब के त्वरित मुद्दों जैसे बी.बी.एम.बी. व यूक्रेन आदि पर विचार ...
चंडीगढ़/जालंधर (अश्विनी/धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने का समय मांगा है जिसमें वह पंजाब के त्वरित मुद्दों जैसे बी.बी.एम.बी. व यूक्रेन आदि पर विचार करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के संवेदनशील मसलों पर तुरन्त चर्चा करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्य प्रधान सचिव हुसन लाल ने इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय को मुख्यमंत्री की ओर से पत्र भेज कर केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात के लिए समय लेने के लिए कहा है।
यह भी पढ़ें : जी.एस.टी. विभाग को मिली कामयाबी, लाखों रुपए के बिना बिल के जब्त किया सामान
मुख्यमंत्री चन्नी केंद्रीय गृहमंत्री के सामने बी.बी.एम.बी. में हाल ही में की गई सदस्यों की नियुक्तियों के विषय पर चर्चा करना चाहते हैं। भारत सरकार द्वारा भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन (संशोधन) नियम 2022 में किए गए संशोधन के विषय पर चर्चा करेंगे।बी.बी.एम.बी. में इससे पहले सदस्यों की नियुक्तियां पंजाब व हरियाणा आदि राज्यों से की जाती थीं परन्तु इस बार पंजाब की बजाय अन्य राज्य से नियुक्तियां की गई हैं। बी.बी.एम.बी. के मामले को लेकर पंजाब की राजनीति में काफी उबाल आया हुआ है। मुख्यमंत्री चन्नी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करके बी.बी.एम.बी. में नियुक्तियों के मामले में पुरानी व्यवस्था को बहाल करवाने की मांग करेंगे। मुख्यमंत्री चन्नी केंद्रीय मंत्री को बताएंगे कि ऐसे संवेदनशील मामलों में संशोधन नहीं किया जाना चाहिए और पंजाब की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। इसी तरह मुख्यमंत्री रूस-यूक्रेन के मध्य चल रहे युद्ध के विषय में भी केंद्रीय गृहमंत्री के साथ बातचीत करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें : जी.एस.टी. विभाग को मिली कामयाबी, लाखों रुपए के बिना बिल के जब्त किया सामान
चन्नी गृहमंत्री से मांग करेंगे कि यूक्रेन से तुरन्त पंजाबी विद्यार्थियों को सुरक्षित वापिस लाया जाए। यूक्रेन में अभी भी अनेक पंजाबी विद्यार्थी फंसे हुए हैं। मुख्यमंत्री चन्नी की ओर से उनके प्रधान सचिव ने केंद्रीय गृहमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि दोनों मुद्दे बहुत ही महत्वपूर्ण हैं इसलिए मुख्यमंत्री को मिलने के लिए जल्द से जल्द समय दिया जाए। पंजाब विधानसभा के चुनावी नतीजे भी अगले सप्ताह आने हैं इसलिए अब यह देखना शेष है कि केंद्रीय गृहमंत्री मुख्यमंत्री चन्नी को मुलाकात के लिए चुनावी नतीजे आने से पहले समय देते हैं या फिर बाद में।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here