Edited By Sunita sarangal,Updated: 24 Oct, 2021 10:03 AM
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लगातार अपनी सादगी का प्रदर्शन करने में लगे हुए हैं। जब भी उनको मौका मिलता है तो वह आम लोगों दरम्यिान चले जाते हैं। मुख्यमंत्री जब शनिवार चमकौर साहिब हलके में गए तो उन्होंने एक बुजुर्ग महिला के साथ दुख-सुख सांझा...
जालंधर (धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लगातार अपनी सादगी का प्रदर्शन करने में लगे हुए हैं। जब भी उनको मौका मिलता है तो वह आम लोगों दरम्यिान चले जाते हैं। मुख्यमंत्री जब शनिवार चमकौर साहिब हलके में गए तो उन्होंने एक बुजुर्ग महिला के साथ दुख-सुख सांझा किया।
मुख्यमंत्री चमकौर साहिब हलके में पंचायतों को विकास कामों के लिए चैक बांटने के लिए जब गांव सालापुर पहुंचे तो उन्होंने माता तेज कौर की ममता का आनंद महसूस किया। माता तेज कौर ने मुख्यमंत्री चन्नी को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने उनकी सेहत बारे जानकारी हासिल की और कहा कि उनको अगर किसी भी चीज की जरूरत हो तो वह उनके ध्यान में ला सकते हैं।
परिवार के साथ बैठ खाया सादा भोजन
मुख्यमंत्री चन्नी ने माता तेज कौर के घर में सभी पारिवारिक सदस्यों के साथ बैठकर सादा भोजन खाया और उसके बाद चाय भी पी। चन्नी ने मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद से ही आम आदमी के रूप में अपनी छवि बनाने की कोशिश की है। चन्नी की सादगी से लोग प्रभावित हो रहे हैं।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here