सिंगर श्री बराड़ पर दर्ज मामले को लेकर सीएम कैप्टन का बड़ा बयान

Edited By Tania pathak,Updated: 06 Jan, 2021 05:05 PM

cm captain s big statement regarding the case registered on shri brar

यू-ट्यूब पर चल रहे पंजाबी गाने ‘जान’ को लेकर सियासत गरमा गई है।

पंजाब: यू-ट्यूब पर चल रहे पंजाबी गाने ‘जान’ को लेकर सियासत गरमा गई है। गौरतलब है कि भड़काऊ गाने को लेकर पंजाबी गायक श्री बराड़ उर्फ पवनदीप सिंह को सी.आई.ए. स्टाफ पटियाला की पुलिस ने मोहाली से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ थाना सिविल लाइन में केस दर्ज किया गया है।

वहीं इस पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा बयान जारी करते हुए कहा है कि गन कल्चर प्रमोशन मामले में पंजाबी गायक श्री बराड़ की गिरफ्तारी मामला किसानों के समर्थन में उनके नए गीत से नहीं जुड़ा है। गैंगस्टर और बंदूक संस्कृति के प्रचार के माध्यम से पंजाब में शांति भंग करने वाले लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी राज्य की शांति-अमन भंग न कर पाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!