पंजाब को 'रंगला पंजाब' बनाएगी मान सरकार, मीटिंग कर लिया ये फैसला
Edited By Paras Sanotra,Updated: 06 Jun, 2023 04:25 PM

आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने टूरिज़्म विभाग के अधिकारियों के साथ एक मीटिंग की।
पंजाब डेस्क: आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने टूरिज़्म विभाग के अधिकारियों के साथ एक मीटिंग की। ये मीटिंग पंजाब में आने वाले समय में टूरिज़्म को बढ़ावा देने के मंतव्य से की गई। सीएम मान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट के ज़रिए इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि आज टूरिज़्म विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में पंजाब में सैर-सपाटा को उत्साहित करने के लिए विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने लिखा कि जल्द ही पंजाब में अलग-अलग तरह और अलग-अलग जगहों पर सैर-सपाटा मेले करवाए जाएंगे ताकि पंजाब के लोगों को पंजाब की संस्कृति, विरासत और खान-पान की झलक दिखाई दे और यह मेले पूरा साल विभिन्न शहरों में चलेंगे और हम असल में लोगों को रंगला पंजाब दिखाएंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here