Edited By Kalash,Updated: 26 Oct, 2025 02:38 PM

पंजाब के सी.एम. भगवंत मान के फेक वीडियो मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क : पंजाब के सी.एम. भगवंत मान के फेक वीडियो मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार फरीदकोट कोर्ट ने फेक वीडियो वायरल करने वाले जगमन समरा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। पुराने मामले को लेकर उसके खिलाफ ये कार्रवाई की गई है।
जगमन समरा संगरूर के गांव फग्गूवाला का रहने वाला है। उसने पंजाब के सी.एम. भगवंत मान के कुछ वीडियो वायरल किए थे जिसके बाद वह सुर्खियों में आया था। वहीं गिरफ्तारी वारंट जारी करने की कार्रवाई पुराने मामले को लेकर की गई है।
जगमन समरा पहले फरीदकोट जेल में बंद था। इसके बाद वह 2022 में जेल से फरार हो गया था जिसे लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसे लेकर ही उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को रखी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here