बठिंडा पुलिस और नशा तस्करों के बीच खूनी झड़प, 4 पुलिस कर्मी घायल, 1 नशा तस्कर की मौत

Edited By Vatika,Updated: 09 Oct, 2019 12:55 PM

हरियाणा के जिला सिरसा के गांव  देसूजोधा में नशा तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। गांववासियों की पत्थरबाजी में ए.एस.आई.

बठिंडा(विजय): हरियाणा के जिला सिरसा के गांव  देसूजोधा में नशा तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। गांववासियों की पत्थरबाजी में ए.एस.आई. सहित 4 पुलिस कर्मी घायल हो गए जबकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 1 नशा तस्कर मारा गया। बताया जाता है कि सी.आई.ए. पुलिस की टीम नशा तस्करी मामले में 1 आरोपी कुलविंद्र सिंह को पकड़ने गई तो लोगों ने पुलिस पर पत्थराव करना शुरू कर दिया, जिसमें 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी बलविंद्र का चाचा जग्गा सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ 1 की पुलिस नशा तस्करी के एक लंबित मामले में कुलविंदर सिंह को गिरफतार करने के लिए बुधवार सुबह करीब 6  बजे गांव देसूजोधा में आरोपी के घर छापामरी करने पहुंची थी। जब पुलिस ने आरोपी को गिरफतार किया तो गांव के लोगों ने पुलिस का विरोध करते हुए उन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी और रस्से को कुछ पुलिस कर्मीयों के गले में डालकर उन्हें घसीटा गया। इसी दौरान पुलिस ने अपने बचाव के लिए फायरिंग की तो आरोपी कुलविंदर का चाचा नशा तस्कर जग्गा सिंह को एक गोली लग गई जिस से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुुलिस की ओर से की जा रही फायरिंग के जवाब में गांव के लोगों ने भी अपने हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी जिस में एक एएसआई समेत कांस्टेबल कमलजीत सिंह और दो अन्य कांस्टेबल घायल हो गए। उक्त सभी घायलों को उपचार के लिए बठिंडा के मैक्स अस्पताल में लाया गया। जहां पर कांस्टेबल कमलजीत सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।

PunjabKesari
घटना की सूचना मिलने पर गांव देसूजोधा में भारी पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया और डीएसपी एच राकेश भी पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। दूसरी तरफ बठिंडा के मैक्स अस्पताल में एसएसपी नानक सिंह घायल पुलिस कर्मीयों से बातचीत करने पहुंचे और अस्पताल परिसर को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया। बठिंडा पुलिस की ओर से अभी तक किसी भी तरह की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!