शादी के मंडप में सोने की अंगूठी को लेकर हुआ विवाद, दुल्हन बोली नहीं करूंगी शादी

Edited By Vatika,Updated: 20 Oct, 2019 11:36 AM

clash between bride and bride groom

शादी समारोह में उस समय हंगामा हो गया जब बठिंडा निवासी लड़की की शादी उसके परिजन फिरोजपुर के लड़के से करने के लिए स्थानीय एक पैलेस पहुंचे और सोने की अंगूठी को लेकर झगड़ा हो गया।

बठिंडा(विजय): शादी समारोह में उस समय हंगामा हो गया जब बठिंडा निवासी लड़की की शादी उसके परिजन फिरोजपुर के लड़के से करने के लिए स्थानीय एक पैलेस पहुंचे और सोने की अंगूठी को लेकर झगड़ा हो गया। 

जानकारी के अनुसार लाइन पार स्थित दुग्गल पैलेस में लड़की के पिता कश्मीर सिंह पारिवारिक सदस्य व दोस्तों के साथ बारात का स्वागत करने के लिए पहुंचे थे।  फिरोजपुर से बारात दोपहर लगभग 1 बजे आई तथा मिलनी के दौरान ही शादी में बाधा पड़ गई। लड़की के पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार सोने की 4 अंगूठियां मिलनी के लिए तैयार करवाई थीं, जिसमें से एक अंगूठी दूल्हे को भी पहनाई गई। अंगूठी पहनते ही दूल्हा भड़क उठा और कहने लगा कि यह बहुत हल्की है तथा उसने अंगूठी उंगली से निकालकर फैंक दी। लड़के के परिजन भी इस बात को लेकर बहस करने लगे और कहा कि उन्हें 6 अंगूठियां बनाने के लिए कहा था, 4 क्यों बनाई। यह सब बातें कुछ ही दूरी पर बैठी लड़की ने सुन लीं और वह उठकर खड़ी हो गई। उसने कहा कि वह यह शादी कतई नहीं करेगी क्योंकि लड़के वाले इतने लालची हैं और उनका लालच अभी झलक पड़ा।

ससुराल जाने पर भी लड़के वालों का लालच खत्म नहीं होगा, बेहतर यही है कि शादी को यहीं रोक दिया जाए। यह कहकर लड़की अपने भाई के साथ घर चली गई।काफी समय तक दोनों पक्षों में बहस होती रही। आखिर लड़की वालों ने इस संबंधी थाना कैनाल पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी व पैलेस से चले गए। लड़की वालों का कहना है कि वह एक दिन पहले ही दहेज का सारा सामान दे आए थे फिर भी उनके लालच का घड़ा नहीं भरा और भारी अंगूठी की मांग करने लगे। दूसरी ओर लड़के वालों ने भी पुलिस को शिकायत दी कि उन्होंने शादी पर खूब खर्च किया और लड़की के पारिवारिक सदस्यों ने लड़की भेजने से मना कर दिया। उन्हें इस सबका खर्चा दिलाया जाए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!