CIA स्टाफ की कार्रवाई, महिला सहित 2 गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 16 Jun, 2025 04:38 PM

cia staff action 2 including a woman arrested

सी.आई.ए. स्टाफ नवांशहर की पुलिस ने 75 किलोग्राम चूरा-पोस्त के साथ महिला सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर  (त्रिपाठी): सी.आई.ए. स्टाफ नवांशहर की पुलिस ने 75 किलोग्राम चूरा-पोस्त के साथ महिला सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एस.आई. प्रगट सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौराने गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में सी.आई.ए. स्टाफ से महालों होते हुए गांव जब्बोवाल,पल्ली उच्ची की ओर जा रही थी कि जब उनकी पुलिस पार्टी गांव जब्बोवाल में सरकारी पानी वाली टैंकी के करीब पहुंची तो चौरस्ते की ओर से आ रहा एक थ्री व्हीलर देखा।

चालक पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा अपना आटो मोड़ कर भगाने का प्रयास किया परन्तु आटो बंद हो गया। एस.आई. ने बताया कि शंका होने पर पुलिस कर्मचारियों की मदद से आटो चालक तथा पीछे बैठी महिला को काबू करके आटो में रखे 3 वजनदार थैलों की जांच की तो प्रत्येक थैले से 25-25 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद हुई। एस.आई. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप पुत्र लेट दीपक निवासी लुधियाना तथा बिमला पत्नी लेट दीपक के तौर पर हुई है। एस.आई. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना सदर नवांशहर में एन.डी.पी.एस. के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!