घर के बाहर से खेल रहा बच्चा गायब, बाकी बच्चे बोले-कबाडिय़ा उठाकर ले गया

Edited By Vaneet,Updated: 24 Sep, 2020 01:25 PM

child playing outside the house disappeared

जीवन नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहा बच्चा विक्रम कुमार (9) अचानक लापता हो गया। ...

लुधियाना(राज): जीवन नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहा बच्चा विक्रम कुमार (9) अचानक लापता हो गया। सूचना मिलने पर थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची। लापता हुए बच्चे के साथी बच्चों ने बताया कि एक कबाड़ी आया था, जोकि विकरम को अपने साथ ले गया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच आरंभ कर दी है। 

राजू साहनी ने बताया कि उसके तीन बच्चे (बड़ी लड़की और 2 लड़के हैं। वह और उसकी पत्नी फैक्ट्री में काम करते हैं। रविवार दोपहर को उसके बच्चे बाहर खेल रहे थे। अचानक उसका 9 साल का बेटा विक्रम कुमार लापता हो गया। जब उसे पता चला तो उन्होंने उसे काफी तलाश किया मगर वह नहीं मिला। वेहडे के बाकी बच्चों का कहना था कि विक्रम कुमार को ले जाने वाला व्यक्ति पहले भी इलाके में आता रहा है। उधर, जांच अधिकारी ए.एस.आई भूपिंद्र सिंह ने बताया कि आसपास कोई सी.सी.टी.वी कैमरा नहीं मिला है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!