मुख्यमंत्री ने तरनतारन में हुई भारी बारिश से नुक्सान का पता लगाने के दिए विशेष जांच के आदेश

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Sep, 2021 08:49 PM

chief minister ordered a special inquiry to caused by heavy rains

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा आज तरततारन के डिप्टी कमिश्नर को भारी बारिश के कारण कसूर नाले में बाढ़ आने के कारण आसपास के गांवों में पानी ठहरने के कारण फसलों और घरों के हुए नुक्सान का पता लगाने के लिए तुरंत विशेष जांच के आदेश दिए...

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने आज तरततारन के डिप्टी कमिश्नर को भारी बारिश के कारण कसूर नाले में बाढ़ से गांवों में पानी ठहरने के कारण फसलों और घरों के हुए नुक्सान का पता लगाने के लिए तुरंत विशेष जांच के आदेश दिए हैं।


इसी दौरान मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव जल संसाधन को निर्देश दिए हैं कि विभाग और इसके ड्रेनेज विंग की उच्च स्तरीय टीम को तुरंत मौके पर भेज कर पट्टी तहसील के खेमकरण इलाके के कुछ गांवों में मशीनरी और विभागीय अफसरों की सेवाएं लेते हुए तुरंत पानी की निकासी की जाए। उन्होंने टीम को यह भी हिदायत दी कि नाजुक क्षेत्रों में पहल के आधार पर बाढ़ रक्षा कार्यों को और मजबूत किया जाए, जिससे यदि आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में लगातार बारिश पड़ती है तो ऐसी घटनाओं को फिर घटने से रोका जा सके। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को यह भी निर्देश दिए कि वह अपनी, राहत और पुनर्वास की टीमों को भारी बारिश के कारण पैदा होने वाली किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखें।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!