Chandigarh में बारिश को लेकर नई Update, 2 दिन और बरसेंगे बादल, पढ़ें मौसम का हाल...

Edited By Vatika,Updated: 07 Jul, 2026 03:05 PM

chandigarh weather

लंबे इंतजार के बाद सोमवार को हुई झमाझम बारिश ने चंडीगढ़ और ट्राइसिटी के लोगों को भीषण

चंडीगढ़: लंबे इंतजार के बाद सोमवार को हुई झमाझम बारिश ने चंडीगढ़ और ट्राइसिटी के लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी। मानसून की आमद के बाद हुई इस बारिश ने सूखे के लंबे दौर को तोड़ा। हालांकि शहर के सभी हिस्सों में एक जैसी बारिश नहीं हुई। 

अभी 2 दिन और बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके बाद करीब दो दिन का ब्रेक रहेगा, जबकि 11 जुलाई से मानसून फिर से सक्रिय होने के संकेत हैं। ऐसे में एक बार फिर अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

उमस से राहत, तापमान में मामूली गिरावट
बारिश के बाद लोगों को उमस से काफी राहत मिली, लेकिन तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की गई। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार रात न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में मानसूनी गतिविधियां धीरे-धीरे और मजबूत होंगी, जिससे तापमान में और गिरावट आने के साथ बारिश का दौर भी तेज हो सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!