लोंगोवाल की सिखों से अपील, ब्लू स्टार की बरसी शांतिपूर्वक मनाएं

Edited By Vaneet,Updated: 04 Jun, 2019 09:09 PM

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान भाई गोबिन्द सिंह लोंगोवाल ने मंगलवार को सिखों से जून 1984 को आप्रेशन ब्लू स्टार की बरसी को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की।...

अमृतसर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान भाई गोबिन्द सिंह लोंगोवाल ने मंगलवार को सिखों से जून 1984 को आप्रेशन ब्लू स्टार की बरसी को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की।

Related image

शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करते समय किसी प्रकार की हुल्लड़बाजी न की जाए
भाई लोंगोवाल ने यहां जारी बयान में कहा कि यह दिवस सिख कौम के लिए कभी न भुलाया जाने वाला दुखांत है और इस मौके पर शहीदों को श्रद्धा और सत्कार भेंट करते समय संजीदगी बेहद जरूरी है। इस अति-भावुक और संवेदनशील मौके पर समूचे सिख जगत की यह जिम्मेवारी है कि किसी भी तरह ऐसा माहौल पैदा न होने दिया जाए जिससे सिख कौम का देश और दुनिया में छवि खराब हो। दमदमी टकसाल के प्रमुख संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा ने भी आप्रेशन ब्लू स्टार की बरसी के अवसर पर सिख समुदाय से अपील की है कि श्री अकाल तख्त साहिब पर शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करते समय किसी प्रकार की हुल्लड़बाजी न की जाए।

Image result for ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!