दोस्त का जन्मदिन मनाकर घर लौट रहे 5 दोस्तों के साथ दर्दनाक हादसा, 1 की मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 18 Jun, 2026 09:47 AM

accident 1 died

अपने दोस्त का जन्मदिन मनाकर देर रात घर लौट रहे एक ही गांव के पांच दोस्तों की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई।

तरनतारन (रमन): अपने दोस्त का जन्मदिन मनाकर देर रात घर लौट रहे एक ही गांव के पांच दोस्तों की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके चार दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ट्राला चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कार के उड़ गए परखच्चे 
जानकारी के अनुसार, खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र के गांव कदगिल निवासी पांच दोस्त अमृतसर के एक होटल में अपने मित्र स्माइल प्रीत सिंह का जन्मदिन मनाने गए थे। देर रात करीब 11 बजे सभी स्विफ्ट कार से गांव लौट रहे थे। जब उनकी कार अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे-54 पर गांव बंडाला स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी सामने चल रहे ट्राले से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

घायलों को  अलग-अलग अस्पतालों में करवाया भर्ती
इस हादसे में गुरलाल सिंह (19) पुत्र निशान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार संदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, राजदीप सिंह और स्माइल प्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही थाना जंडियाला गुरु के अधीन पुलिस चौकी बंडाला की टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर कानूनी कार्रवाई शुरू की।
 
फरार ट्राला चालक की तालाश जारी 
परिजनों के अनुसार, गुरलाल सिंह ने पिछले वर्ष 12वीं कक्षा पास की थी और नौकरी की तलाश कर रहा था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है तथा उसके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बुधवार शाम गांव कदगिल में गुरलाल सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस चौकी बंडाला के प्रभारी हरदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार ट्राला चालक की तलाश की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!